फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षक-अभिभावक कार्यकारिणी संघ का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सत्र 2026-27 की पहली शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित हुई। इसमें लगभग 55 छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने की, जबकि मंच संचालन प्रो. मोनिका चौधरी ने किया। अभिभावकों ने महाविद्यालय के वातावरण और शिक्षण प्रक्रिया की प्रशंसा की। उन्होंने स्वच्छता, शौचालय, कॉमन रूम, लाइब्रेरी, कैंटीन और कक्षाओं से संबंधित सुझाव भी दिए। प्राचार्य अंजू सिंह ने छात्राओं से कक्षा में उपस्थित रहने, स्वानुशासन अपनाने और मोबाइल का कम उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक-अभिभावक कार्यकारिणी संघ का गठन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में समिति सदस्यों डॉ. मंजू रानी और डॉ. आवेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें