फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देवीगंज में जलभराव से लोग परेशान, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला देवीगंज में लंबे समय से मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क पर जमा पानी अब राहगीरों, स्कूली बच्चों, छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है।

मोहल्लावासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वह कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जलभराव के कारण ग्राहकों का आना लगभग बंद हो गया है। इससे उनका व्यापार ठप पड़ गया है और आर्थिक संकट बढ़ गया है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों नें एकत्रित होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वह मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मोहित अग्रवाल, प्रदीप कुमार मित्तल, नवनीत कुमार मित्तल, भारत अग्रवाल, विजेंद्र सक्सेना, मुकेश कुमार, मोहम्मद अशरफ और दीपक कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें