फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गेस्ट हाउस में व्यवसायिक गतिविधि चलने से लोग परेशान

Sun, 08 Feb 2026 10:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज वन में आईपीएम कॉलेज के निकट मकान में आवासीय क्षेत्र के भीतर अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस में शादी समारोह व अन्य आयोजनों के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी डॉ. चंद्रभानु ने बताया कि गेस्ट हाउस में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजता है। शोर-शराबा, अव्यवस्थित पार्किंग, बड़े जनरेटर से प्रदूषण कूड़े कचरे के अनुचित निस्तारण जैसी समस्या सामने आ रही हैं। वीना देवी ने बताया कि उनके बच्चे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन देर रात तक होने वाले शोर-शराबे और तेज संगीत के कारण उन्हें पढ़ाई में कठिनाई हो रही है। विंदु देवी ने बताया कि रात में शोर-शराबे के कारण उन्हें ठीक से नींद नहीं मिल पाती, जिसका सीधा असर अगले दिन स्कूल में उनके शिक्षण कार्य पर पड़ता है। थकान और मानसिक तनाव के कारण कक्षा में पढ़ाने में कठिनाई होती है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। डॉ. चंद्रभानु ने बताया कि उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन अस्थायी समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने मेडा से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें