फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई कर्मचारी के बैग से 1.23 लाख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। चिरौड़ी गांव निवासी सफाई कर्मचारी सुंदरपाल की बाइक पर लटके बैग से शनिवार शाम चोरों ने 1.23 लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुंदरपाल ने तहरीर में बताया कि वह अख्तियारपुर गांव में सफाईकर्मी का कार्य करता है। शनिवार शाम उसने मटौर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 1.23 लाख रुपये निकाले थे। वह बाइक लेकर दौराला-सरधना मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास बालाजी मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और बाइक खड़ी कर मेडिकल स्टोर से दवाई लेने लगा। इसी बीच चोरों ने बैग में रखी नकदी चोरी कर ली। मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पल्सर सवार दो युवक चोरी करते दिखे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें