फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी, तस्कर फरार
विज्ञापन

हस्तिनापुर। सेक्चुअरी के दूधली गांव के समीप द्रोपदी वन ब्लॉक में रविवार देर रात अज्ञात तस्करों द्वारा खैर के पेड़ काटने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली। वन विभाग के अधिकारियों को आते देख तस्कर मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सेक्चुअरी में खड़े खैर के पेड़ों पर लकड़ी तस्करों की नजर है। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। मामला क्षेत्र के गांव दूधली के समीप द्रोपदी वन ब्लॉक में खड़े वन आरक्षित क्षेत्र का है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने बताया कि रविवार देररात कुछ तस्कर चार अज्ञात लकड़ी तस्कर ने दूधली के समीप खैर के वन में खड़े खैर के पेड़ों को काटने का प्रयास किया, लेकिन मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को लग गई। लकड़ी तस्कर मौके पर आरा, कुल्हाड़ी, अपाचे मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग गए हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा पंजीकृत करा दिया है और लकड़ी तस्करों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें