1ड्ड हरेवली में साहूवाला वन रेंज में लगी भीषण आग
- फोटो : DHAMPUR
उत्तर प्रदेश में बिजनौर के साहूवाला वन क्षेत्र में भीषण आग लगी है। आग की चपेट में आकर कई किलोमीटर परिधि के वन क्षेत्र कीमती वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग तेजी से किसानों के खेतों की ओर फैल रही है। किसानों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने में क्षमता के साथ काम नहीं कर रहे है।
साहूवाला वन क्षेत्र में रविवार रात से भीषण आग लगी हुई है। वन क्षेत्र में रहने वाले जीव जंतु और रेंगने वाले जीव आग से जल रहे हैं। वहीं जानवर जान बचाकर आबादी क्षेत्र व खेतों की तरफ दौड़ रहे हैं।
जंगली जानवर लगी आग के कारण वनों से निकल कर खेतों में आ गए है। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि आग बुझाने के लिए टीम को लगा दिया है। आग के लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। हो सकता है कि किसी ने बीड़ी जलाने के बाद जलती माचिस की तीली या बीड़ी को फेंक दिया और सूखी पत्तियां होने से आग लगी है।