फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन आर सी और कैब के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध

विज्ञापन
मवाना में जुमे की नमाज के दौरान मिल रोड पर स्थित मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। जमेतुल उलेमा ए हिंद द्वारा एनआरसी एवं कैब के विरोध के आह्वान पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ अलर्ट पर रहे। नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसके चलते नगर में कहीं विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जमेतुल उलेमा ए हिंद द्वारा एनआरसी तथा कैब को लेकर पूरे देश में विरोध करने का आह्वान उलेमाओं से किया था। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को पुलिस फोर्स को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर रहे। जुमे की नमाज के दौरान एहतियात के तौर पर मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। नगर में पूरी तरह से शांति रही। शांति के साथ जुमे की नमाज अदा की गई। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को पता चलते ही एसडीएम ऋषिराज तथा सीओ संजीव देशवाल ने शहर काजी, चेयरमैन तथा उलेमाओं के साथ बैठक करके साफ कर दिया था कि नगर में धारा 144 लागू है। इसलिए किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें