फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के आहार पर दें ध्यान, मोबाइल से रखें दूर : जितेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और अन्य विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों के खानपान और उनके जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि आहार का ध्यान रखने के साथ खिलाड़ियों मोबाइल से दूर रखें।
विज्ञापन

स्टेडियम में 30 खिलाड़ी (15 बालक और 15 बालिका) प्रशिक्षण ले रहे हैं। शनिवार को इनके अभिभावकों के साथ बैठक की गई। इस दौरान बच्चों की खेलों की प्रति तैयारी, उनके खाने सहित अन्य विषयों पर वार्ता की गई।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का पूरी तरह से ध्यान रखें। वह किस प्रकार खा रहा है, क्या खा रहा है किस समय खा रहा है। कितने बजे सो रहा है। कितना मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक प्रयास करें कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और ध्यान रखें कि वह रात नौ बजे तक जरूर सो जाए ताकि सुबह चार से पांच बजे उठकर खेलों की तैयारी कर सके। उसके कोच से लगातार बात करें और उनसे भी बच्चे के बारे में सलाह लेते रहें। उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली किट और अन्य सुविधाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के कोच गौरव त्यागी ने भी बच्चों की तैयारी के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि कोच के साथ अभिभावकों को भी बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान अभिभावकों ने भी कुछ सवाल पूछे। कोच सहित अन्य विशेषज्ञों ने इनके जवाब दिए। इस मौके पर ओलंपियन सतीश यादव, पूजा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें