मेरठ। गोपनीयता भंग करने के मामले में एमडीए के लिपिक ने सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मेडा लिपिक प्रेम सिंह ने बताया कि वह राम मनोहर लोहिया योजना का कार्य देखते हैं। 15 जुलाई को उन्होंने इस योजना की तीन पत्रावलियां फोटोकॉपी कराने संपत्ति अनुभाग भेजी थीं।
वहां लोहियानगर निवासी दयानंद इन पत्रावलियों को खोलकर पढ़ रहा था। इसी दौरान मेडा के उपाध्यक्ष ने औचक निरीक्षण किया। फाइल देखने पर उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। प्रेम सिंह की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।