बागपत। मौसम में बदलाव से पेट में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। जिले में रविवार को लगाए गए आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा इसके मरीज पहुंचे। उनका उपचार करने के साथ ही खानपान बेहतर करने की सलाह दी गई।
जिले में रविवार को 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगाया गया, इनमें 21 चिकित्सक और 73 पैरामेडिकल स्टॉफ ने 1357 मरीजों का उपचार किया। इनमें बुखार के 32 मरीज पहुंचे तो पेट में संक्रमण 110 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। इसके अलावा हृदय रोग के 70 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 230 मरीज आए और 32 मरीज उच्च रक्तचाप के रहे। मेलों में चार मरीज ऐसे पहुंचे, जिनको टीबी होने की आशंका है। उनकी जांच कराई जाएगी और उसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।