फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु के कटान को लेकर गौ सेवा टीम ने किया हंगामा*

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द के जंगल में संरक्षित पशु के कटान को लेकर गौ सेवा टीम रामराज के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को करते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द का हैं। जहां पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे गांव के समीप एक खेत में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े मिले इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना गौ सेवा टीम रामराज को दी गई। सूचना मिलते ही गौ सेवा टीम के अध्यक्ष विजय सिंह तोमर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और संरक्षित पशु के अवशेषों को देखकर जमकर हंगामा किया और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया परंतु कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी और इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों का पता लगाने की मांग की। विजय सिंह तोमर ने कहा कि हिंदू आबादी वाले गांव के समीप मिले गोवंश अवशेषों से क्षेत्रवासियों की धार्मिक भावनाओ को आहत किया गया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस घटना के दोषियों की पहचान नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर गौ सेवा टीम रामराज के अजय सिंह तोमर, दीपक, राहुल, विनीत, दिनेश, अरुण, पियूष, ऋतिक, कर्ण, शिवम, रोहित, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच की थाना प्रभारी ने कहा कि मौके पर मिले अवशेष संरक्षित पशु के नहीं है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें