फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी जांच में मेडिकल कॉलेज को टक्कर देगा जिला अस्पताल

Sun, 18 Dec 2016 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडित प्यारे लाला जिला अस्पताल जांच के मामले में लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज को टक्कर देने जा रहा है। एक सप्ताह में यहां पैथोलॉजी की सभी जांच निशुल्क होंगी। अस्पताल में पांच मशीनें आ गई हैं। हारमोन और थायराइड की जांच भी पांच महीने में निशुल्क शुरू हो जाएंगी। हजारों मरीजों को फायदा होगा।
विज्ञापन


इसी महीने के अंत तक पैथोलॉजी लैब में पांच मशीनें लगाई दी जाएंगी। कंपनी की तरफ से मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। इन मशीनों के जरिये बायो केमिस्ट्री, हिमेटोलॉजी से लेकर एचबीए-1 सी तक की कंप्लीट जांच हो पाएंगी। सभी मशीनें सुचारु रूप से संचालित होने के बाद करीब 100 तरह की जांच जिला अस्पताल में हो सकेंगी। अभी तक करीब 20 तरह की जांच ही हो पा रही थीं। उधर, अस्पताल में प्रतिदिन जांच कराने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी। वर्तमान में करीब 100 पैथोलॉजी जांच ही हो पा रही हैं। आने वाले दिनों में आंकड़ा 500-700 तक पहुंचने की संभावना है।

एक से डेढ़ घंटे में मिलेगी रिपोर्ट  
नई मशीनों के संचालित होने के बाद दूर दराज के मरीजों को फायदा होगा। उन्हें सैंपल देने के डेढ़ से दो घंटे बाद ही प्रिंटिड जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। मरीज एक दिन में रिपोर्ट लेने के बाद चिकित्सक से उपचार भी ले सकेंगे। अभी रिपोर्ट अगले दिन ही मिल पाती है।
विज्ञापन


ये मशीनें लगेंगी
बायो केमिस्ट्री एनालाइजर
हिमेटोलॉजी सेल काउंटर
ईएसआर एनालाइजर
एचबीए-1सी एनालाइजर (डी-10)
इलेक्ट्रोलाइट एवं गैस एनालाइजर
हारमोन एनालाइजर

मशीनें चलाना चुनौती
सरकार की तरफ से मशीनों को उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही कंपनी हैंडओवर कर देगी। लेकिन अब उन्हें संचालित करना बड़ी चुनौती है। अस्पताल में ऐसा टेक्निकल स्टाफ नहीं है, जो एडवांस मशीनों को चला सके।


टेस्टिंग के बाद शुरू होंगी जांच  
मशीनें शुरू होने के बाद जिला अस्पताल में सभी जांच निशुल्क होंगी। मशीनें एडवांस हैं। आधे से पौने घंटे में ही 100 से 150 सैंपल की जांच रिपोर्ट दे पाएंगे। मशीनों की टेस्टिंग पूरी होने के बाद जांच शुरू कर दी जाएंगी।
- डॉ. विक्रम, इंचार्ज पैथोलॉजी लैब, जिला अस्पताल

सरकार ने निशुल्क कर दीं जांच
पैथोलॉजी की सभी जांच सरकार की तरफ से निशुल्क की गई हैं। एडवांस मशीनें शुरू होने के बाद मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा मिलने लगेगी। - डॉ. पीके बंसल, सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें