फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पटेल सदन रहा प्रथम, मानसी और देवराज बने श्रेष्ठ एथलीट

Wed, 03 Dec 2025 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एमआईईटी पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मेरठ। मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की मानसी तोमर को बालिका वर्ग में 11वीं कक्षा के देवराज पुंडीर को बालक वर्ग में श्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार मिला। ओवरऑल बेस्ट सदन में पटेल सदन 394 अंकों के साथ प्रथम। बोस सदन 390 अंकों के साथ द्वितीय, भगत सदन 270 अंकों के साथ तृतीय तथा आजाद सदन 256 अंकों के साथ चतुर्थ रहा। बेस्ट मार्च पास्ट अवॉर्ड आजाद सदन को मिला
बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आर्या वशिष्ठ 72 सेकंड में दौड़ पूरी करके प्रथम रही। निष्ठा द्वितीय और जारा तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक में अमीश मलिक 14 सेकंड में दौड़ पूरी करके प्रथम रहे। अर्पित द्वितीय और दश दूसरे स्थान पर रहे। थ्री लेग रेस (कक्षा 8 गर्ल्स) में आकाश–पूर्णिमा प्रथम, कनक–अंशिका द्वितीय तथा सालवी–अगम्य तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

शॉट पुट कक्षा 9 में आदित्य ने 6.6 मीटर गोला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षित 6.1 मी. द्वितीय तथा शिवांक 6 मी. तृतीय रहे। जेवलिन थ्रो (कक्षा 11) में देवराज 27 मीटर के साथ प्रथम, अभिनव 19 मीटर के साथ द्वितीय तथा अंशुमन 16.35 मीटर के साथ तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो (कक्षा 9) में देव चौधरी 20.1 मीटर के साथ प्रथम, अभिनव 19.75 मीटर के साथ द्वितीय और निशांत 16.75 मीटर के साथ तृतीय रहे।
विज्ञापन

400 मीटर रिले रेस (कक्षा 9) में उदय, विधान, कुशल, शौर्य की टीम प्रथम, आर्यन, देवांश, अमीश, कृष्णा द्वितीय और अभिनव, पार्थ, अर्जुन, मुदित तृतीय रहे। सभी विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। चेयरमैन विष्णु शरण ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें