फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगठन विस्तार और सामाजिक सरोकार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
सरधना। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी आय
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी
विज्ञापन

सरधना। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन के अवसर पर नगर कार्यालय पर विचार गोष्ठी एवं केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्टी की वर्तमान नीतियों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए विमर्श किया।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने सदैव वंचित, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की है। उनके संघर्ष और विचारधारा से प्रेरणा लेते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और सामाजिक सरोकार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं, संगठन की भविष्य की रणनीति, युवाओं की भूमिका और बूथ स्तर तक मजबूत ढांचा तैयार करने पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर और मजबूती से मैदान में उतरेगी। इस मौके पर पूर्व सभासद शाहरुख बंटी, मुकेश, सोहनवीर सिंह, मनोज पाल, रिजवान खान, जफर खान, कुलंजन, फरमान अंसारी, अर्जुन सिंह, अशरफ सलमानी, अरशद खान, आकाश प्रधान, मौलाना शाकिर, मोहसिन अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें