फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माछरा को हराकर सेमीफाइन में पहुंची पसवाड़ा की टीम

Sat, 03 Oct 2026 07:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के प्रांगण में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच में पसवाड़ा की टीम ने माछरा को 69 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

शनिवार को हुए मैच में पसवाड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 10 विकेट खोकर 91 रनों का स्कोर खड़ा किया। माछरा के गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकाले जिसके चलते पूरी टीम 91 रनों पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माछरा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पसवाड़ा की टीम ने शुरुआती ओवर से ही माछरा के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। एक के बाद एक विकेट गिरने से माछरा की टीम संभल नहीं सकी और रन गति भी धीमी रही। महज पांच ओवर में माछरा की टीम केवल 22 रन ही बना सकी। पसवाड़ा ने मुकाबला 69 रनों से जीकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान आर्यन त्यागी, अभय, हिमांशु त्यागी, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें