फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ शटल की लेटलतीफी से यात्री परेशान, ईएमयू चलाने की मांग

Tue, 02 Dec 2025 08:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन एक से दो घंटे चल रही है ट्रेन लेट, दैनिक यात्री और नौकरी पेशा मुश्किल में
विज्ञापन

- दिल्ली से वापसी के समय घर देरी से पहुंच रहे यात्री
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ से नई दिल्ली तक मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान हैं। खासतौर पर नौकरी पेशा और दैनिक यात्री। यात्री न तो समय पर घर पहुंच रहे हैं और न ही नौकरी पर। आर्थिक नुकसान भी उन्हें झेलना पड़ रहा है। रेवाड़ी से वापस मेरठ आते समय ट्रेन संख्या 54411 प्रतिदिन देरी से पहुंच रही है। दैनिक यात्री काफी समय से दिल्ली से मेरठ तक ईएमयू चलाने की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते मेरठ के यात्रियों को ईएमयू नहीं मिल पा रही है।
मेरठ से चलने वाली शटल ट्रेन से प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग यात्रा करते हैं। इनमें सरकारी व प्राइवेट नौकरी और कारोबार करने वालों की संख्या सबसे अधिक है। खासकर प्रतिवर्ष नवंबर माह से ट्रेन अधिक लेट होनी शुरू हो जाती है। इस समय प्रतिदिन ट्रेन देरी से चल रही है। खासकर दिल्ली की तरफ से मेरठ आने वाली ट्रेन एक से दो घंटे लेट होने के कारण दैनिक यात्री रात को अपने घरों पर भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब दैनिक यात्रियों ने रेलवे से मेरठ शटल को नई दिल्ली से मेरठ कैंट तक चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से गाजियाबाद तक चलने वाली ईएमयू को मेरठ कैंट तक करने का भी प्रस्ताव दिया है। दैनिक यात्री यह प्रस्ताव मेरठ सांसद अरुण गोविल को भी भेज चुके हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है। अमर उजाला ने मेरठ शटल ट्रेन के दैनिक यात्रियों से उनकी समस्याएं जानी तो सभी रेलवे को कौसते नजर आए।
यह बोले यात्री

-मेरठ शटल प्रतिदिन एक घंटे देरी से चल रही है। सप्ताह में दो से तीन बार कम से कम दो घंटे लेट रहती है। यात्रियों ने रेल मंत्रालय के ट्विटर पर लिखा है, कोई समाधान नहीं हो रहा है।- राजकुमार।

- जब से मेरठ शटल को रेवाड़ी तक किया गया है तब से ही यात्री परेशान हैं। ट्रेन में कभी कभी डिब्बे भी कम आते हैं। जिसके कारण ट्रेन में यात्रियों की संख्या अधिक हो जाती है। यात्रियों को बैठने का स्थान भी नहीं मिलता है। - शुभम द्विवेदी।

- जिस प्रकार रेल मंत्री ने बागपत की जनता को ईएमयू दी गई हैं, उसी तरह मेरठ के यात्रियों को भी ईएमयू मिलनी चाहिए। मेरठ शटल को केवल दिल्ली तक ही भेजा जाए। शीघ्र ही सांसद अरुण गोविल से मिलेंगे। - तरुण मेहता, कंकरखेड़ा।
विज्ञापन


- आए दिन मेरठ शटल को अमृत भारत एक्सप्रेस को साहिबाबाद में पास करने के लिए रास्ते में रोक दिया जाता है। जिस कारण ट्रेन लेट होती है। मेरठ और आसपास के शहरों के देहात के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।- बिजेन्द्र पाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें