फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्यूषण महापर्व आज से, आठ दिन तक होगी आत्मशुद्धि की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ से 15 सितंबर तक जैन श्वेतांबर मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व का आयोजन आठ से 15 सितंबर तक सदर स्थित जैन श्वेतांबर मंदिरों में किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु आत्मशुद्धि, आत्मचिंतन, जप तप, त्याग और साधना के माध्यम से धार्मिक आराधना करेंगे। जैन श्वेतांबर श्री संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह आठ से 10 बजे तक पूजा होगी।
सदर जैन मंदिर से जुड़े शशांक जैन ने बताया कि यह पर्व राग-द्वेष के प्रदूषण को दूर कर आत्मा को निर्मल बनाने और जीवन के जीर्णोद्धार का अवसर प्रदान करता है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से कमल जैन शास्त्री नगर की ओर से कल्पसूत्र का वाचन किया जाएगा। शाम छह बजे से प्रतिक्रमण का आयोजन होगा। इस विधान में काले वस्त्र पहनना निषेध रहेगा। 12 सितंबर को पंचम पर्युषण के अवसर पर सुबह आठ से 10 बजे तक अष्टप्रकारी पूजा, 10 से 11 बजे तक कल्पसूत्र वाचन और 11 बजे भगवान महावीर के जन्म महोत्सव और सपनों की बोलियां होंगी। दोपहर एक बजे से साधर्मी वात्सल्य और शाम छह बजे प्रतिक्रमण होगा। भगवान के जन्म महोत्सव पर गौतम प्रसादी की जिम्मेदारी जगदीश कुमार, कौशल्या देवी, उमेश जैन, सुनीता जैन, अंकित, साक्षी जैन, उदित, सोनम जैन परिवार ने ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सितंबर के कार्यक्रम में आरके जैन, संतोष जैन, कमल जैन, अशोक भारती, अमंद भारती, अभिषेक भारती, संयोगिता जैन, शिखा जैन, विजय कुमार, विनय जैन, मनीषा जैन और शुभम जैन पूजा के लाभार्थी रहेंगे। आठों दिन दर्शन और पूजा के लिए आने वाले बच्चों को नगीन चंद कुसुम जैन परिवार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। शहनाई वादन प्रतिदिन सुबह सात बजे से होगा और पारणा सभी पूजा लाभार्थियों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें