फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल से छूटे बंदियों का पैरोल खत्म, लौटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से कोरोना संक्रमण के चलते रिहा किए गए बंदियों का पैरोल समाप्त हो गया। शासन से इस संबंध में निर्देश जारी होने के बाद रविवार सुबह जेल प्रशासन हरकत में आया और बंदियों से संपर्क करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने अप्रैल में जेल से कुछ बंदियों को पैरोल पर रिहा किया था। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से 48 बंदी पैरोल पर छोड़े गए थे। शुरुआत में आठ सप्ताह की पैरोल मंजूर की गई थी, लेकिन बाद में शासन के निर्देश पर आठ-आठ सप्ताह की पैरोल बढ़ा दी गई। 13 नवंबर को पैरोल की अवधि समाप्त हो गई। जेल प्रशासन अग्रिम आदेश का इंतजार कर ही रहा था कि शासन ने पैरोल नहीं बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया। इस संबंध में रविवार को जेल प्रशासन को पत्र प्राप्त हुआ। इसके बाद जेल प्रशासन ने बंदियों से संपर्क करना शुरू कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे ने बताया कि पहले दिन तीन बंदी लौट आए हैं। इनमें दो सजायाफ्ता हैं। सभी बंदियों को तीन दिन के भीतर वापस आना होगा। इसके बाद जेल प्रशासन संबंधित थाने को सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें