फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश खन्ना ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- दिल्ली से पश्चिमी यूपी में फैल रहा कोरोना

Thu, 26 Nov 2020 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना को लेकर शुरुआत से ही लापरवाह बनी रही। यही कारण है कि दिल्ली के हालात ज्यादा खराब हुए। दिल्ली में बरती गई लापरवाही के कारण ही आज पश्चिमी यूपी के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में बुधवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश की बेहतरी ही सीएम योगी और पीएम मोदी का एजेंडा है। भाजपा सरकारों पर जनता का अटूट विश्वास कायम है। देश और दुनिया में कोविड-19 की महामारी फिर से विकराल रूप ले रही है। ऐसे में हमारी सरकार ने कोविड कंट्रोल के लिए दूसरे राज्यों से बेहतर स्तर पर काम करके दिखाया है। 

उन्होंने कहा यूपी की जनसंख्या से आधी आबादी वाले महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली का हाल बेहाल है। वहां सरकारों की गलत नीतियों के कारण महामारी ने घातक रूप लिया। दिल्ली से भी कम मौत यूपी में हुई हैं। प्रदेश सरकार ने दृढ़ता के साथ काम कर डेढ़ लाख प्रतिदिन टेस्टिंग की व्यवस्था करने में सफलता अर्जित की। अभी तक एक करोड़ 80 लाख कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड में कोरोना वायरस का संक्रमण और भी अधिक घातक होने की संभावना है। सरकार वैक्सीन पर तेजी से काम कर रही है, लेकिन दुनिया में कहीं भी अभी वैक्सीन विकसित नहीं हो पाई है। वैक्सीन आने तक सावधानी बरतनी होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो समेत तीन पर लगा गैंगस्टर, पहले हुई थी ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि राज्य विधानसभा में बहुमत रखने वाली भाजपा विधान परिषद में संख्याबल के आधार पर कमजोर है। इस उच्च सदन में कोई भी कानून बनाने के लिए संख्याबल पर्याप्त होना चाहिए। 100 सीटों वाली विधान परिषद में 15 सीटें रिक्त हैं, इनमें भाजपा के 19 सदस्य हैं। वर्तमान में 11 स्नातक-शिक्षक एमएलसी सीटों पर चुनाव हो रहा है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी इन सीटों पर उतारे हैं। इन सीटों पर भाजपा अच्छे अंतर से जीतेगी। इस मौके पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल, विधायक अनूपशहर संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, रोहिल वाल्मीकि, वैभव त्यागी, सुषमा पुंडीर, अचिंत मित्तल, बिजेन्द्र पाल, विजय सैनी, प्रवीण शर्मा, सुधीर खटीक, शरद शर्मा, सुषमा पुंडीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें