फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां-बाप ने मंदिर के गेट पर छोड़ी एक साल की मासूम, कई घंटे जमीन पर ठिठुरती रही बच्ची

Thu, 20 Dec 2018 02:45 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

कहते हैं मां-बाप अपने बच्चों के लिए भगवान होते हैं लेकिन कई बार यही भगवान अपने ही बच्चों के दुश्मन बन बैठते हैं। जी हां, रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली यह घटना यूपी के मेरठ जिले में हुई। यहां एक साल की मासूम बच्ची को उसके ही माता-पिता मंदिर के प्रवेश द्वार पर छोड़कर चले गए। स्थानीय लोगों ने काफी देर बाद बच्ची को वहां से उठाकर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। मेरठ के औघड़नाथ मंदिर पर एक बच्ची रोते बिलखते हुए दिखाई दी। मंदिर में दर्शन करने गए श्रद्धालुओं ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वे उस और दौड़े। वहां देखा तो एक नन्हीं बच्ची ठंड में सिकुड़ी हुई जमीन पर पड़ी थी।

लोगों ने तुरंत बच्ची को उठाकर उसे शॉल में लपेटा। बताया गया कि काफी देर पूछताछ करने पर भी वहां कोई भी बच्ची के मां-बाप के रूप में सामने नहीं आया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गार्ड से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो मालूम चला कि एक दंपति अपने तीन बच्चों के साथ मंदिर में आया था। इनमें यह बच्ची भी शामिल थी। पूजा-अर्चना करने के बाद परिवार मंदिर में ही घूमता रहा लेकिन जब परिवार बाहर निकला तो उनके साथ केवल दो ही बच्चे थे। 

पुलिस के अनुसार अंदेशा जताया जा रहा है कि यह परिवार बच्ची को मंदिर में छोड़कर गया है। बच्ची के माता-पिता कौन हैं इसका जल्द पता लगाया जाएगा। फिलहाल बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर को सौंप दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें