फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता जीवन का आधार, वही हमारे सच्चे गुरु : रविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शामली में श्री योग वेदांत समिति की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन का आधार हैं, वही हमारे सच्चे गुरु और मित्र हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाहक श्रवण कुमार, अंकुर व प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने मां सरस्वती, भारत माता और ओम की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से कहा कि माता-पिता हमारे जीवन का आधार हैं और वही हमारे सच्चे गुरु और मित्र हैं। पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण कर हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। छात्राओं ने विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन किया। साथ ही अपने माता-पिता से शुभाशीष प्राप्त किया। सभी छात्राओं ने 14 फरवरी को अपने घर पर भी माता-पिता का पूजन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अलका, ममता सिंघल, रेशू, राजकुमार आदि अभिभावकों ने उपस्थित होकर अपने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आचार्य संजीव, संदीप, मोहित, रवि कुमार, विकास, कपिल वशिष्ठ, कविता गुप्ता, गीता कांबोज, वंदना, सुरभि, मोनिका, नीलम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपासना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें