फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 500 सीसीटीवी, 4 राज्यों की खाक छानने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा पारस

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सरधना के कपसाड़ गाओं में माँ की हत्या कर युवती के अपहरण के आरोपी पारस सोम को पुलि
विज्ञापन
थाना सरधना क्षेत्र के कपसाड गांव में सुनीता की हत्या और रूबी के अपहरण की गुत्थी को सुलझाने के लिए मेरठ पुलिस ने जमीन-आसमान एक कर दिया। मुख्य आरोपी पारस सोम की तलाश में पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार कर अपहृत रूबी को उत्तराखंड के रुड़की से सकुशल तलाश कर लिया।
विज्ञापन



मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी और एसपी देहात के नेतृत्व में 12 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने आरोपी को दबोचने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में ताबड़तोड़ दबिश दी। जोन के सात जनपदों में भी व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया गया जिसके बाद पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को 85 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 60 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




घटना के तुरंत बाद डीएम वीके सिंह और एसएसपी विपिन ताडा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था। साथ ही सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक भी सौंपा गया।



अधिकारियों ने खुद संभाला मोर्चा

इस पूरे ऑपरेशन में एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने आसपास की रेंज और अन्य राज्यों के अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखा। सुरक्षा के लिहाज से रेंज के सभी जनपदों से स्पेशल क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को भी मेरठ में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें