फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमजीत हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार घंटे धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। गांव लतीफपुर में हुए परमजीत सिंह उर्फ गुल्ला हत्याकांड में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार के साथ ग्रामीणों ने थाने के समीप मुख्य मार्ग पर धरना दिया। उसके बाद लतीफपुर के चौराहे पर परमजीत के शव को रखकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में एसपी देहात राकेश मिश्रा और एसडीएम दीपक माथुर मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम 7:30 बजे परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए और चार घंटे से चल रहा धरना समाप्त किया।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में ग्राम प्रधान पद के चुनाव को लेकर वर्ष 2021 से गांव में दो पक्षों में विवाद चल रहा है। विवाद के चलते बुधवार देर शाम गांव के समीप स्थित मछली बाजार में घूम रहे 35 वर्षीय परमजीत उर्फ गुल्ला पुत्र छगन सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। फायिरंग में मृतका को दोस्त गुरमुख सिंह पुत्र सत्तू सिंह भी दो गोली लगने से घायल हुआ था। वहीं दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय प्रभु सिंह पुत्र कपूरा सिंह ने अपने बचाव में परमजीत और उसके साथी पर गोली चलाने की बात कही थीं। प्रभू को भी गोली लगी थी, जिसका इलाज मेरठ मेडिकल में पुलिस निगरानी में चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की आर्थिक सहायता की मांग को लेकर थाने पर पहुंचे और हंगामा किया। जिसके बाद थाने के सामने मवाना मार्ग पर धरने पर बैठ गए। उसके बाद परमजीत का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और लतीफपुर गांव के हस्तिनापुर जाने वाले चौराहे पर शव को एंबुलेंस में रखकर बैठ गए। मवाना, बहसूमा, परीक्षितगढ़ आदि कई थानों की पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड गए। करीब चार घंटे तक धरना प्रदर्शन चला रहा। उसके बाद शाम सात बजे एसपी राकेश मिश्रा, एसडीएम दीपक माथुर मौके पर पहुंचे और परिजनों की सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद 7:30 बजे परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए।

ग्राम प्रधान समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
हस्तिनापुर। मृतक परमजीत के भाई साजन सिंह ने प्रभु सिंह, बलवीर सिंह उर्फ छग्गा, फोता सिंह, हैप्पी सिंह, ग्राम प्रधान दिलदार सिंह, सतनाम सिंह, दर्शन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें थाना पुलिस नामजद आरोपी प्रभु सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य नाम दर्ज आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

-
पोस्टमार्टम के बाद शव को दूसरे रास्ते से गांव ले जाने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण
हस्तिनापुर। बृहस्पतिपार को पोस्टमार्टम के बाद मेरठ से परमजीत का शव हस्तिनापुर की जगह बहसूमा के रास्ते गांव लाया गया। जबकि परिजन हस्तिनापुर थाने पर शव रखकर धरने की तैयारी में थे और सड़क पर बैठे थे। ग्रामीणों को सूचना मिली की शव घर पहुंच गया है, जिसके बाद हस्तिनापुर थाने के सामने मार्ग पर बैठे सभी परिजन और ग्रामीण गांव पहुंचे और और अपना आक्रोश पुलिस अधिकारियों के समक्ष जाहिर किया। वही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों की पुलिस के साथ भी कहासुनी भी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन आरोपियों से मिली भगत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें