संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीएल एग्रो की ओर से शनिवार को बरेली में 10वीं पैरा पावर लिफ्टिंग और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के पैरा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें रशीद नगर लिसाडी गेट निवासी तरन्नुम ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में 55 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
मीरापुर की सीमा रानी ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में 50 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। हाशिमपुरा की सायरा ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में 55 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। जैदी फार्म निवासी शबी जेहरा ने 55 किलोग्राम वर्ग में 55 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर पैरा एशियन गेम्स व कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली जैनब खातून ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।