सरधना। कात्यायनी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में रीता ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया
सरधना। कात्यायनी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में रीता ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना था।शुभारंभ संस्थान के निदेशक अंकुश शर्मा, प्राचार्य डॉ. छतर सिंह और शिक्षा विभागाध्यक्ष मीना शर्मा ने स्वयं रक्तदान करके किया। शिविर में कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। निदेशक अंकुश शर्मा ने कहा कि रक्तदान एक महान दान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।