फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैरा खिलाड़ियों ने डीएम को लिखा पत्र...स्टेडियम में मांगीं सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी फातिमा खातून ने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को पत्र लिखकर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैरा खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की। फातिमा ने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि स्टेडियम में पैरा खिलाड़ियों के लिए रैंप की सुविधा नहीं है। इस कारण खिलाड़ी आसानी से प्रवेश नहीं कर पाते हैं। मैदान में घास अधिक होने के कारण अभ्यास ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। स्टेडियम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का उचित इंतजाम नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से इन सभी मांगों को पूरा कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी से फोन पर वार्ता कर खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें