फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जंगल में तेंदुआ दिखने से दहशत

विज्ञापन
जंगल में खड़ा तेंदुआ । (स्रोत ग्रामीण) फलावदा
विज्ञापन
फलावदा। क्षेत्र के गांव खाता-खालिदपुर के जंगल में बृहस्पतिवार को किसानों ने एक तेंदुए को देखा। जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव खालिदपुर निवासी नासिर, शौकीन, प्रिंस कुमार, भूरे और खाता गांव निवासी विकास और अनूप ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने पशुओं के लिए खेतों से चारा लेने गए थे। जब वह खेत के पास पहुंचे तो उन्हें वहां तेंदुआ दिखाई दिया। नासिर ने तुरंत अपने मोबाइल से तेंदुए की तस्वीर खींच ली। किसानों ने गांव लौटकर जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी दी। इसके बाद से ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना देकर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें