फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

Mon, 29 Jan 2024 07:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime News : मेरठ में बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश मिलने से कॉलोनी के लोग सहम गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ में बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मैनेजर के शव को नाले से निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हत्या का करीबी पर शक
पुलिस ने जूनियर मैनेजर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एक करीबी दोस्त को हिरासत में लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही जूनियर मैनेजर की मौत का राज सामने आएगा।

Trending Videos

कॉलोनी के पीछे नाले में मिली लाश
पुलिस के अनुसार, सहकारी बैंक के जूनियर मैनेजर गंगानगर एच ब्लॉक निवासी कामेश्वर सिंह (45) का शव गंगानगर क्षेत्र में स्थित गंगा धाम कॉलोनी के पीछे नाले में पड़ा मिला। इससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने जूनियर मैनेजर के दोस्त को हिरासत में लिया
जूनियर मैनेजर कामेश्वर का दोस्त गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में रहता है। परिजनों का कहना है कि वह शाम को गंगाधाम निवासी दोस्त से मिलने आए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने दोस्त को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: चीनी मिलों के सामने आ सकता है संकट, घट रही किसानों की दिलचस्पी, कोल्हू पर गन्ना देना समझ रहे मुनासिब
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी पुलिस, जल्द खुलेगा राज
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही जूनियर मैनेजर की हत्या का राज खोलेगी।

यह भी पढ़ें: हाई वोल्टेज ड्रामा: आरोपी राशिद के पास कहां से आए तमंचे, जांच शुरू, कई थानों की पुलिस के छुड़ाए थे पसीने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें