फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और भारत क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने छह विकेट से जीत प्राप्त की।
भारत क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.1 ओवर में सभी विकेट खोकर पंचवटी एकेडमी को 101 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें सिद्धार्थ ने 38, अनमोल ने 20 रन बनाए। पंचवटी की ओर से लविश ने चार व आर्यन आर्या, हर्ष राणा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी एकेडमी की टीम ने 9.5 ओवर में चार विकेट खोकर 101 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। भारत क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज इशांत ने दो विकेट लिए। पंचवटी ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के मैन ऑफ द मैच लविश और फाइटर ऑफ द मैच रहे इशांत रहे। इस मौके पर कोच सोनू, उमेश ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें