फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 93 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। खरखौदा स्थित श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में चल रही अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और जीसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी की टीम ने 93 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में चार विकेट खोकर जीसीए एकेडमी को 198 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। पंचवटी के हर्ष राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। वह मात्र दो रन से शतक लगाने से चूक गए। जीसीए एकेडमी के गेंदबाज भव्य ने दो व आरव-करन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए एकेडमी की टीम 27.1 ओवर में मात्र 103 रन ही बना सकी। विवान ने 70 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज हर्ष राणा, नक्श व आरव सिंह ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच हर्ष राणा को चुना गया। इस मौके पर कोच उमेश कुमार, अभिषेक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें