मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी स्कूल में चल रहे प्रथम रघुबीर सिंह भाटी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मैच शनिवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें आईआईएमटी एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और पंचवटी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पंचवटी ने 30 ओवर के निर्धारित मैच में 162 बनाए। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से ईशांत ने सर्वाधिक 33 रन बनाए और हर्ष राणा ने 29 रनों का सहयोग दिया।
आईआईएमटी एकेडमी की ओर से सुमेर ने तीन और शिवेश व शगुन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 52 रन पर ऑल आउट हो गई। सर्वाधिक रन जयवर्धन बिधूड़ी ने 17 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी की ओर से ने आर्यन आर्य ने 4 तथा नव्या ने 2 विकेट लिए। इस मौके पर जेपी एकेडमी के कोच सनी भाटी, पंचवटी एकेडमी के कोच उमेश कुमार, अंकित राठी, राजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद