ऑनलाइन भी जमा होंगे दस्तावेज
प्रत्याशियों के नामांकन से संबंधित सभी दस्तावेज राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड करने होंगे। इसके लिए ब्लॉक पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्कैनर आदि की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आरओ, एआरओ को कंप्यूटर ऑपरेटर की सुविधा भी दी गई है।
जाति प्रमाणपत्र, जमानत राशि अवश्य हो
नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र और जमानत राशि का चालान जमा होना जरुरी है। इसके बाद ही नामांकन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। जमानत राशि के लिए अवकाश के दिनों में भी चालान फॉर्म जमा करने की व्यवस्था की गई थी। वहीं, आरक्षण प्रक्रिया के चलते जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।
कांग्रेस ने घोषित किए 20 उम्मीदवार
- सभी 33 वार्डों में प्रत्याशी उतारने का था दावा
मेरठ। कांग्रेस ने जिला पंचायत वार्ड सदस्यों के 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस पदाधिकारी सभी 33 वार्ड में प्रत्याशी उतारने का दावा कर रहे थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभी 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने उम्मीदवारों की सूची की जानकारी नहीं दी है।
सूची में वार्ड दो से अंजू देवी, वार्ड तीन से जीत खान तोमर, वार्ड चार से रघु प्रताप, वार्ड पांच से सुदेश सैैनी, वार्ड छह से रुकसार, वार्ड सात से शशि देवी, वार्ड आठ से मेनका भारती, वार्ड नौ से महर आलम, वार्ड 12 से रामधन, वार्ड 13 से डॉ. शादाब रहमान, वार्ड 14 से अरुण त्यागी, वार्ड 19 से विजय पाल, वार्ड 20 से यासर सैफी, वार्ड 21 से नवीन गुर्जर, वार्ड 22 से मुन्नी जाटव, वार्ड 24 से श्यामवीर सिंह, वार्ड 28 से अमित त्यागी, वार्ड 29 से मो. आसिफ, वार्ड 30 से रेशमा वारसी और वार्ड 31 से कपिल कुमार को समर्थित उम्मीदवार बनाया है।
ब्यूरो