फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : दोपहर तक 55 फीसदी हुआ मतदान, बागपत-मुजफ्फरनगर में पुलिस ने भीड़ पर किया लाठीचार्ज

Mon, 19 Apr 2021 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ssp abhishek yadav ,Muzaffarnagar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोकतंत्र के महोत्सव में ग्रामीणों ने उत्साह से मतदान किया। ग्रामों में नई सरकारों के गठन के लिए मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। बागपत बिजनौर और मुजफ्फरनगर में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। कई स्थानों पर प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने आ गए तो वहीं बिजनौर में प्रधान पद के प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह बैलेट पेपर पर नहीं होने से समर्थक धरना देकर बैठ गए :- 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह सात  बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर में कड़ी धूप होने के कारण मतदान की गति धीमी हुई। तीन बजे तक जनपद के नौ ब्लॉकों में 55 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिले में मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है।

कमिश्नर एवी राजमौलि, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनाव का जायजा लिया। सदर ब्लाक के सरवट क्षेत्र में पीआर पब्लिक स्कूल पर बनाए गए मतदान केंद्र पर में फर्जी मतदान की सूचना पर पुलिस ने वहां खड़े लोगों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया। पुलिस ने मतदान से पूर्व कुछ प्रत्याशियों को थाने में भी बैठा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर के स्योहारा ब्लाॅक के गांव जयरामपुर में प्रधान पद के एक प्रत्याशी का मतपत्रों पर चुनाव चिन्ह ही नहीं होने से समर्थकों में रोष फैल गया। साढ़े नौ बजे जानकारी होने पर ग्रामीण मतदान केंद्र पर पहुंच गए और मतदान केंद्र के बाहर बैठकर धरना शुरू कर दिया।

बागपत के मतदाताओं में मतदान को लेकर दिखा उत्साह
बागपत में कोरोना महामारी के बीच बागपत में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। छिटपुट घटनाओं को छोडक़र मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। दोपहर तीन बजे तक जिले में  57.2 फीसदी मतदान हो चुका था। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीन कुमार, एडीजी राजीव सभरवाल, डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

मतदाताओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। हालांकि ज्यादातर मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ। ज्यादातर मतदाता एक-दूसरे से काफी कम दूरी पर कतारों में लगे रहे। बड़ौत के मलकपुर गांव में मतदान के दौरान दो पक्षों ने फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

लॉयन गांव में मतदाताओं को भ्रमित कर रहे एक पोलिंग एजेंट की पुलिस ने जमकर खबर ली। कई को हिरासत में ले लिया। डौला गांव में पुलिस टीम ने मतदान केंद्र के बाहर जमा भीड़ को लाठीचार्ज कर फटकारा। दिनभर अफवाहें तैरती रहीं और पुलिस दौड़ती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें