फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, दावतों का दौर शुरू, खेतों में दी जा रही शराब पार्टी

Tue, 06 Apr 2021 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत चुनाव को लेकर हो रहीं दावतें - फोटो : amar ujala
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची जारी होने के बाद से ही प्रधान पद के दावेदारों ने वोटरों को लुभाना शुरू कर दिया है। तमाम वादों के साथ-साथ ग्रामीणों को जमकर शराब व मुर्गा पार्टी भी दी जा रही है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे खेतों में हरियाली के बीच वोटरों को लुभाने के लिए चल रहा है दावतों का दौर :-
विज्ञापन

2 of 5
पंचायत चुनाव को लेकर हो रहीं दावतें - फोटो : amar ujala
देश में फैल रहे कोरोना को लेकर ग्रामीण इकट्ठा न हो और शराब पार्टी पर पाबंदी को लेकर पुलिस का इस बार पंचायत चुनाव पर सख्त पहरा है। इन बंदिशों के बावजूद मेरठ देहात के लावड़ क्षेत्र के महल गांव में प्रधान पद के एक दावेदार ने नया तरीका इजाद किया।
विज्ञापन

3 of 5
पंचायत चुनाव को लेकर हो रहीं दावतें - फोटो : amar ujala
प्रत्याशी ने मंगलवार को अपने पक्ष में वोटिंग कराने के लिए मतदाताओं को शराब व मुर्गा की पार्टी दी और वह भी खेत में। प्रत्याशी पुलिस की व अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने  के लिए खेत खलियान को पार्टी का अड्डा बना रहे हैं।

4 of 5
पंचायत चुनाव को लेकर हो रहीं दावतें - फोटो : amar ujala
इस पार्टी के दौरान एक मतदाता ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और संभावित प्रधान प्रत्याशी के लिए पक्ष में वोट करने की अपील की। ऐसी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत चुनाव को लेकर हो रहीं दावतें - फोटो : amar ujala
सरकार व चुनाव आयोग पंचायत चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए शराब आदि का परहेज करने की अपील कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी जीत के लिए प्रधान पद के दावेदार अपने पक्ष में वोटिंग कराने के लिए खुलकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें