फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे से निकलकर पंचायत में कदमताल

Thu, 24 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने पर्दे से निकलकर पुरुषों के साथ पंचायत में कदमताल शुरू कर दी है। इस बार तय आरक्षण से ज्यादा महिलाएं जहां ग्राम प्रधान पद पर चुनकर आयी हैं। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष के अनारक्षित सीट पर भी महिला दावेदारों ने ताल ठोकी है।
विज्ञापन


मेरठ में ग्राम प्रधान के 482 पदों में 144 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए थे। लेकिन महिलाओं ने पुरूषों की सीट पर भी चुनाव लड़ा और जीत हासिल करते हुए अपनी हिस्सेदारी 167 पहुंचा दी। वहीं, क्षेत्र पंचायत के लिए जिले में 852 सीटों में 283 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे।

लेकिन यहां भी महिलाओं ने तय आरक्षण से 17 सीटें अधिक हासिल कर आंकड़ा 290 तक पहुंचा दिया। जिला पंचायत में इस बार 12 महिलाएं जीत कर आयी हैं। ब्लॉक प्रमुख पद में जिले की 12 सीटों पर चार महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित है। बावजूद इसके सपा से सीमा प्रधान ने ताल ठोककर यहां भी महिला शक्ति का आगाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें