फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख में मिलेगी एक जिला पंचायत सदस्य की वोट

Thu, 24 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी के लिए बोली शुरू हो चुकी है। शुरुआती दौर में रेट 25 लाख रुपये तक जा पहुंचा है। हालांकि जैसे-जैसे समय बीतेगा अभी इसके रेट और ऊपर जाएंगे। सत्ता पक्ष के सामने भाजपा इस बार मैदान में है। धनबल के इस चुनाव में पूरी सत्ता और विपक्ष के बीच सबसे असरदार यदि कुछ नजर आ रहा है तो वह सिर्फ पैसा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी के लिए जंग शुरू हो चुकी है। एक दिसंबर को नामांकन के साथ ही सात दिसंबर को चुनाव होगा। सपा ने छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि भाजपा ने पथिक सेना के अध्यक्ष और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए मुखिया गुर्जर के पुत्र कुलविंदर को मैदान में उतारा है। दोनों पार्टियों के नेता और पंचायत चुनाव के माहिर इस चुनाव में गोटियां फिट करने में लगे हैं।

लेकिन इन सबके बीच इस चुनाव में जो सबसे प्रभावशाली है, वह सिर्फ पैसा है। जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी के लिए एक वोट का रेट बहुत ऊंचा जाने का कयास लगाया जा रहा है। एक करोड़ तक एक वोट के रेट हो सकते हैं। लेकिन इस समय की स्थिति कहीं नीचे है। हालांकि चुनाव में समय है और रेट अभी और ऊपर जाने की उम्मीद पंचायत चुनाव विशेषज्ञ लगा रहे हैं। अपने पक्ष में बहुमत के लिए जरूरी 18 वोट जुटाने के लिए किसी भी प्रत्याशी को 17 सदस्यों का समर्थन मिलना चाहिए।
विज्ञापन


घूमने के लिए है अलग से पैकेज
पिछले चुनावों की तरह इस चुनाव में भी वोटों को अपने साथ रखने की कवायद शुरू हो चुकी है। एक तरफ जहां निर्वाचित सदस्यों को पैसे देकर अपने पक्ष में वोट देने करने के लिए उनके निर्वाचन प्रमाण पत्र सुरक्षित रखे जा रहे हैं। वहीं सदस्यों का विपक्ष से संपर्क न हो पाए, इसके लिए उन्हें टूर पैकेज भी दिया जा रहा है। जहां पर प्रत्याशी के खास लोगों की सुरक्षा में निर्वाचित सदस्य परिवार सहित सैर सपाटे पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें