फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर हाल में चाहिए जिपं अध्यक्ष की कुर्सी’

Tue, 22 Dec 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रबंधन की कमजोरी पर प्रदेश अध्यक्ष के तेवर तल्ख हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष की अधिक से अधिक कुर्सी भाजपा के खाते में आनी चाहिए। इसके लिए यदि कमजोर प्रत्याशी बदलने पडे़ं तो वह भी किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के इस रुख से स्पष्ट है कि कुछ जनपदों में प्रत्याशी बदले जा सकते हैं। मेरठ में क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा इस बार प्रदेश में 539 जिला पंचायत सदस्य जीत कर आई है। कई जनपदों में वह बहुत ही बेहतर स्थिति में हैं, जिनमें मेरठ भी शामिल है। मेरठ में भाजपा के दस जिला पंचायत सदस्य हैं और एक माह पूर्व भाजपा अपने प्रत्याशी के रूप में कुलविंदर सिंह को घोषित कर चुकी है। वहीं एक सप्ताह पूर्व समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में सीमा प्रधान को मैदान में उतारा है। लेकिन, एक माह पूर्व प्रत्याशी तय होने और सबसे ज्यादा दस सदस्य होने के बावजूद भाजपा लगातार पिछड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन


सोमवार को मेरठ आए प्रदेश अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की साथ ही चुनाव प्रभारी प्रभारी जयकरण गुप्ता से भी बात की। इसके बाद उन्होंने जयकरण गुप्ता को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह प्रत्याशी सहित जीत कर आए सदस्यों और जिला कमेटी के लोगों से वार्ता करें। यदि जरूरत पड़ती है तो समय रहते प्रत्याशी बदल दिया जाए। लेकिन मेरठ में किसी भी सूरत में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का निर्वाचित होना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें