पंचायत चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में किसानों को कृषि कानून के बारे में जागरूक करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जादू नहीं चल सका। कांग्रेस को आस थी कि पंचायत चुनाव में उसे प्रदेश में जमने का मौका मिलेगा लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। सहारनपुर को छोड़कर कहीं भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। मेरठ में तो पार्टी को एक भी वार्ड में जीत नसीब नहीं हुई। मेरठ में पंचायत चुनाव से जमीन तलाश रही कांग्रेस ने रैली को सरधना के अकेली गांव में आयोजित किया। उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर और हाथ में हल लेकर किसानों के साथ खड़े रहने का संदेश दिया था। उसके बाद भी किसानों के दिल में कांग्रेस जगह बनाने में नाकाम रही। जिले में वार्ड-27 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी खड़े किए गए थे। इनमें से एक भी जीतकर नहीं आया। वार्ड-20 से जरूर कांग्रेस ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा गिनती की मांग की है।