फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat By Election 2021: मेरठ में 11 बजे तक 41.71 प्रतिशत मतदान, वोटिंग जारी

Sat, 12 Jun 2021 01:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पंचायत उप चुनाव के नौ ब्लाकों में सुबह 11 बजे तक 41.71 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी पंचायत उप चुनाव 2021: वोट डालने पहुंचे लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नौ ब्लाकों में पंचायत उप चुनाव के लिए सुबह 11 बजे तक 41.71 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं हस्तिनापुर के ग्राम पंचायत दूधली में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो वार्डों में चुनाव चल रहा है। यहां एक बजे तक लगभग 90 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 12 में से नौ ब्लाकों में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शुक्रवार को ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था। 

विज्ञापन


बता दें कि माछरा ब्लाक के गांव एत्मादपुर में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसके लिए एक मतदान केंद्र और तीन मतदान स्थल बनाए गए हैं। जिले में 40 मतदान केंद्र और 72 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

नौ ब्लाकों में 99 ग्राम पंचायत सदस्य, एक प्रधान पद और परीक्षितगढ़ ब्लाक के दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव हो रहा है। ग्राम पंचायत सदस्यों में जानी में 30, रोहटा में पांच, रजपुरा में आठ, खरखौदा में सात, मवाना में 17, हस्तिनापुर में दो, परीक्षितगढ़ में आठ, सरूरपुर में 22 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, 14 जून को ब्लाक स्तर पर ही मतगणना सुबह आठ बजे से कराई जाएगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए आरओ, एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 400 मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के कारण मेरठ, सरधना और दौराला में चुनाव नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें