फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुशांत की शतकीय पारी से पंचवटी ने मैच जीता

विज्ञापन
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले सुशांत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को आरएसए कुंडा एकेडमी और पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत हासिल की। पंचवटी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट खोकर आरएसए कुंडा एकेडमी को 420 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसमें सुशांत राणा ने 14 चौके 19 छक्कों के साथ 187 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए। सक्षम नैन ने 72, तुषार पाल ने नॉट आउट 50 और गर्व पुंडीर ने 46 रन का अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

आरएसए कुंडा के गेंदबाज श्याम ने दो व हर्ष, अभिषेक पाल, दिव्यांश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसए कुंडा एकेडमी की टीम निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट खोकर 361 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रियांशु चौधरी ने भी 21 चौके व 7 छक्कों के साथ 184 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वह जीत नहीं दिला सके। प्रिंस ने 66 और आदित्य ने 38 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज आर्यन आर्या ने दो व आयुष, राज, हर्ष ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 59 रन से मैच को जीता। मैच के मैन ऑफ द मैच रहे सुशांत राणा को कोच उमेश वर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें