श्रीवान्य क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद पंचवटी की टीम
- फोटो : संवाद
खरखौदा स्थित श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और बीडीएस के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की।
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर बीडीएस क्रिकेट एकेडमी को 263 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इसमें केतन ने 53, उमंग ने 45, वंश ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में बीडीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से मयंक पाल ने तीन, अथर्व- विशु ने दो-दो व कीर्ति ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीडीएस एकेडमी की टीम 28.5 ओवर में मात्र 161 रन ही बना पाई। इसमें रोहित कुमार ने 72, मयंक ने 16 रन बनाए।
पंचवटी एकेडमी की ओर से गेंदबाज वंश ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए। आर्यन आर्य ने भी चार विकेट चटकाए। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 101 रन से बड़ी जीत प्राप्त की। इस मौके पर कोच उमेश कुमार व अभिषेक राय ने वंश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
श्रीवान्य क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद पंचवटी की टीम- फोटो : संवाद
श्रीवान्य क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद पंचवटी की टीम- फोटो : संवाद