फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएनजी कनेक्शन आवंटन की सुस्त रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी संकट के बीच में सरकार का जोर अधिक से अधिक पीएनजी घरेलू कनेक्शन देने पर है। बुधवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने पीएनजी पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में कनेक्शन अतिशीघ्र देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन धारकों से अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने को कहा है। घर बैठे ही एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही गैस कंपनियों को अतिशीघ्र घरों में पीएनजी कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने पीएनजी कनेक्शन आवंटन की गैस कंपनियों के अधिकारियों व जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा की। बैठक में पीएनजी कनेक्शन देने की रफ्तार सुस्त होने पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई और कनेक्शन देने में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि पीएनजी पाइप लाइन बिछाने में नगर निगम, वन विभाग की एनओसी लेने में आने वाली बाधाओं को दूर करने किया जाए। बैठक में मेरठ के जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, गेल गैस कंपनी मेरठ के महाप्रबंधक विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।



मेरठ में 200 किलोमीटर बिछेगी पीएनजी पाइप लाइन



गेल गैस कंपनी मेरठ के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि मेरठ महानगर में पीएनजी कनेक्शन देने में तेजी की जा रही है। मेरठ शहर में 200 किलोमीटर लंबाई में पीएनजी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे नए क्षेत्रों में भी लोगों को पीएनजी कनेक्शन मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि सेना क्षेत्र में चल रही कैंटीन व मेस में पीएनजी कनेक्शन दिलाने में सहायता के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें