फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फलस्तीन का झंडा लहराया, विवादित पोस्टर छीनने पर नोकझोंक

विज्ञापन
मेरठ-----ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद बैनर पर लिख्कर विरोध  जाताते हुए------नीटू
विज्ञापन
पुलिस ने बोली, वीडियो क्लिप के आधार पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शाही ईदगाह में नमाज के बाद जहां फलस्तीन का झंडा लहराया दिया, वहीं सड़क पर नमाज नहीं होने के विरोध में त्योहारों पर होने वाले कार्यक्रमों का भी पोस्टर दिखाया गया। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने इस विवादित पोस्टर को छीन लिया और कार्रवाई की चेतावनी दी। हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पोस्टर लहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सड़क पर हंगामा करने और पोस्टर लहराने की वीडियो क्लिप देखकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
काली पट्टी बांधकर ईदगाह पहुंचे
शाही ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान कुछ लोग फलस्तीन का झंडा लेने के दौरान पुलिस से भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। कई युवाओं ने अल्लाह-हू-अकबर के नारे तक लगाए। विरोध के बावजूद पुलिस ने लोगों के हाथों से फलस्तीन का झंडा छीन लिया। कई लोगों ने शासन और प्रशासन की कार्य शैली पर नाराजगी जताने के लिए हाथों में काली पट्टी बांधी। इनमें युवाओं की संख्या अधिक थी
विज्ञापन


ईदगाह जाने से रोकने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
ईद की नमाज के लिए शाही ईदगाह में सुबह से ही काफी संख्या में अकीदतमंद पहुंचने लगे थे। ऐसे में नमाज से पहले ही ईदगाह में जगह नहीं बची। इस पर पुलिस ने दिल्ली रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को ईदगाह की ओर से जाने से रोक दिया। इसे लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझाेंक भी हुई। कुछ लोगों ने पुलिस से अभद्रता भी की तो कुछ लोग जबरन बेरिकेडिंग फांदकर ईदगाह की ओर चले गए। मुस्लिम समाज जिम्मेदार लोग भी मौके पर मौजूद थे। वे अकीदतमंदों से घरों के पास वाली मस्जिद या फिर फैज-ए-आम कॉलेज में नमाज पढ़ने की अपील कर रहे थे। इसके बाद भी काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

-
जाम में काफी देर तक फंसी रही एंबुलेंस
सुबह के समय ईदगाह पर नमाज के लिए अकीदतमंदों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। लोग पैदल ईदगाह की ओर जा रहे थे। ऐसे में कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने उस ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। करीब दस मिनट तक भी जब रास्ता नहीं मिला तो चालक ने यू-टर्न लेकर एंबुलेंस को मोड़ लिया और दूसरे रास्ते से अस्पताल पहुंचा।

मेरठ-----ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद बैनर पर लिख्कर विरोध  जाताते हुए------नीटू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें