फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सराफ के घर पर चली गोली, सीमेंट की चादर में लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रहलादनगर में किसी ने सराफ के घर पर गोली चला दी। गोली से सीमेंट की चादर टूट गई। फायर किसने और कहां से किया, इसकी जांच में पुलिस जुटी है।
प्रहलादनगर निवासी राजीव शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर ही सोने के आभूषण बनाने का काम करते हैं। रविवार शाम वह अपने कारीगरों के साथ आभूषण बना रहे थे। तभी गोली चलने की आवाज आई। गोली उनके घर की सीमेंट की चादर को तोड़कर अंदर आई। इससे घर में मौजूद सभी लोग घबरा गए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। राजीव शर्मा के मुताबिक संभवत: किसी ने हवाई फायरिंग की थी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन




एंबुलेंस चोरी कर ले गए बदमाश
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र से बदमाश एंबुलेंस चोरी कर ले गए। भावनपुर क्षेत्र के शिवशक्तिनगर निवासी प्रिंस कुमार ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह सरस हॉस्पिटल के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। दुकान पर उन्होंने शनिवार को एंबुलेंस खड़ी की थी। रविवार सुबह एंबुलेंस मौके पर नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी एंबुलेंस का पता नहीं चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

-
बिजली केबल चोरी करने का आरोप
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान विद्युत केबल चोरी हो गया। फफूंडा निवासी नीरज कुमार खारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह जीत कंस्ट्रक्शन कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी हापुड़ अड्डे से बिजली बंबा बाईपास तक सड़क का निर्माण कर रही है। विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य सब कांट्रेक्टर उमेश शर्मा निवासी संजय कॉलोनी बागपत रोड को दे रखा है। आरोप है उमेश शर्मा और उनके सहयोगी शाहनवाज व मोहम्मद सलीम ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के कोने पर जुबैदा मस्जिद की तरफ लगे 11 केवीए के विद्युत केबिल चोरी कर लिए। आरोपियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन




दूध बेच रहे पिता-पुत्रों पर कार सवारों ने किया हमला

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रविवार रात दूध बेच रहे पिता-पुत्रों पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। अहमदनगर कांच का पुल निवासी अब्दुल आहत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने भाई आदिल और पिता इरफान के साथ अहमद नगर में दुकानदार को दूध दे रहे थे। तभी हापुड़ रोड की तरफ से एक गाड़ी तेज रफ्तार से आई। इसमें पांच लोग नशे की हालत में सवार थे। कार सवार नीचे उतरकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता-पुत्रों को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोग उन्हें बचाने आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कार लेकर भाग गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें