फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हैदराबाद में सक्रिय पाकिस्तानी हैंडलर्स वेस्ट यूपी में तैयार खड़ा कर रहे नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में सक्रिय पाकिस्तानी हैंडलर्स वेस्ट यूपी में सोशल मीडिया पर सक्रिय जासूसी और आतंक का नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। एटीएस के हत्थे चढ़ा अगवानपुर का साकिब, हापुड़ पुलिस द्वारा पकड़े गए अजीम राणा और दुबई में बैठे सठला गांव के आकिब का हैदराबाद का कनेक्शन सामने आ चुका है। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के रिश्तेदार के हैदराबाद में रहने की बात सामने आई है। इसके चलते एटीएस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बीते 17 मार्च को हापुड़ पुलिस ने धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा से अजीम राणा को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव निवासी आजाद राजपूत को गिरफ्तार किया। ये आरोपी एनसीआर के मंदिरों के फोटो वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजते थे। अजीम राणा पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसके रिश्तेदार से हैदराबाद में भी मिलने गया था।
इसके बाद एटीएस ने दो अप्रैल को पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर देश में हमलों की साजिश रचने वाले मॉड्यूल का खुलासा किया था। इस दौरान परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी साकिब, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया गया था। साकिब उर्फ डेविल परीक्षितगढ़ के अगवानपुर गांव का वाला है। वह आठ साल पहले हैदराबाद गया था और सैलून पर काम करता था। दुबई में बैठे शिफ्ट हो गया था। वहां पर नाई की दुकान चला रहा था। एटीएस की जांच में सामने आया था कि साकिब का पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क आकिब ने ही कराया था। आकिब लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय है और धमकियां दे रहा है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है और पासपोर्ट निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है। उसके साथियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हैदराबाद में पकड़े गए थे संदिग्ध
26 मार्च को हैदराबाद की विजयवाड़ा पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क वाले मो. रहमतुल्ला शरीफ, मो. दानिश और मिर्जा सोहेल, आयशा बेगम उर्फ सईदा बेगम, शादमान दिलकश, अल हकीम शुकुर, लकी अहमद, अब्दुल सलाम, शरत खान व शेख फेसर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया था। जानकारी दी गई थी सईदा बेगम ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश में अपना नेटवर्क फैलाकर कई महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ लिया है। गाजियाबाद की एक युवती ने कुछ माह पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान दिए थे। आकिब ने उसका समर्थन करते हुए भी वीडियो बनाई थी।
-
संदिग्ध जलाल हैदर और उवैद की गिरफ्तारी से बौखलाया आकिब
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगल सोती (बिजनौर)। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल आकिब खान, संदिग्ध जलाल हैदर और उवैद मलिक की गिरफ्तारी के बाद बौखला गया है। कानूनी शिकंजे में खुद को फंसता देख वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताने लगा है। उधर, पुलिस के रडार पर दो और संदिग्ध हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किरतपुर में गाड़ी में आग लगाने की घटना में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि एक की तलाश में दूसरे राज्यों में भी दबिश दी जा रही है।
बता दें, इंस्टाग्राम की एक वीडियो नवंबर 2025 में वायरल हुई थी। इसमें सऊदी में रहने वाला मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल, आजाद निवासी इनामपुरा मेरठ और उवैद निवासी टांडा माईदास थाना नगीना देहात को जोड़ा था। इस वीडियो कॉल में आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस वीडियो के संबंध में पिछले साल नवंबर में थाना नांगल में आकिब, मैजुल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में शुक्रवार को नजीबाबाद पुलिस के सहयोग से थाना नांगल ने उवैद और जलाल हैदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनके तीसरे साथी समीर उर्फ रुहान निवासी निकट सुल्ताना डाकू का किला, नजीबाबाद की तलाश की जा रही है। आकिब लगातार इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर कभी धमकी देता है तो कभी खुद को निर्दोष बताता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें