फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुलाकी दास शर्मा को पुण्यतिथि पर किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद यूथ जिला मेरठ के तत्वावधान में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित बुलाकी दास शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई।
स्टेडियम चौराहा स्थित पंडित बुलाकी दास शर्मा चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद यूथ के जिला सेवक अजीत शर्मा कहा कि पंडित बुलाकी दास शर्मा का देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सभी ने पंडित बुलाकी दास शर्मा के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उनके जीवन और संघर्षों को स्मरण किया। कार्यक्रम में मीनू पंडित, जैन सब्रोरेट, अमित शर्मा, रघु शर्मा, ईशान शर्मा, दुर्गा प्रसाद, केतन, विनोद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें