फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर लगाए...पद्मासन, वज्रासन का अभ्यास कराया

विज्ञापन
आरजीपीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग संगम 2025 का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान की ओर से जिले में 71 स्थानों पर योग शिविर लगाए गए। इसमें युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने योगासनों के साथ ही प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान नेती क्रियाओं के विषय में भी बताया गया। शहर में तीन स्थानों पर मुख्य आयोजन हुए। यहां पद्मासन, वज्रासन, शवासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन आदि क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

शारदा रोड स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में विशेष कक्षाएं लगाई गईं। पश्चिम जिला उप प्रधान अनीता राणा ने बताया कि व्रजासन में घुटनों के बल बैठकर पैरों को पीछे की ओर बैठने की मुद्रा होती है। उन्होंने बताया कि ताड़ासन में सीधे खड़े होकर शरीर को तानने की मुद्रा होती है। इसे पर्वतासन भी कहा जाता है। इसके अलवा सूर्य नमस्कार में 12 आसन एक क्रम में सूर्य देव को समर्पित होते हैं। इस दौरान सुरेंद्र जैन, अमिता गर्ग, राकेश, कमल वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
उधर, मेरठ कॉलेज में प्रांत प्रधान प्रदीप गुप्ता ने योग की क्रियाओं और उनके लाभ बताए। उन्होंने बताया कि भुजंगासन में कोबरा की मुद्रा होती है। इसमें पेट के बल लेटकर शरीर को ऊपर की ओर उठाना होता है। उन्होंने सर्वांगासन, गरुड़ासन, व्रजासन के विषय में भी बताया। स्नेहलता ने प्रकृति पर भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान पूनम गर्ग, रीना, अक्समा, गौरव गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, कल्याण नगर मंदिर में भी योग शिविर लगाया गया। जिला प्रधान सुनील सैन ने पद्मासन के विषय में कहा कि यह एक लोकप्रिय ध्यान मुद्रा है। इसमें पैर कमल के फूल की तरह मुड़े होते हैं। उन्होंने शव आसन में शरीर को सीधा लिटाकर आराम करने की मुद्रा होती है। यह सभी एक महत्वपूर्ण आसन है। उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर सूर्य नमस्कार अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर क्षमा त्यागी, दीपक गर्ग, प्रदीप, पम्मी सहित अन्य मौजूद रहे।

21 जून को ये होंगे मुख्य आयोजन

- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कई मुख्य आयोजन होंगे। योग विज्ञान संस्थान के प्रांत प्रधान प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दिल्ली रोड श्रीराम पैलेस में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योग शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा गढ़ रोड बुद्धा गार्डन में 5:30 बजे से 7 बजे तक शिविर होगा। वहीं, स्पोर्ट्स क्लब साकेत में 5:15 से 6:45 तक शिविर लगाया जाएगा। मवाना रोड स्थित रक्षापुरम सेक्टर चार मेरठ क्लब के बराबर में सुबह 5:00 बजे से 7:30 बजे तक शिविर में साधनों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें