फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के जवान ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, महिला ने मचाया शोर

Mon, 29 Jan 2018 11:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में पीएसी में तैनात कांस्टेबल ने महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी सिपाही को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। आरोपी सिपाही का रविवार को रिश्ता होने वाला था। 

विज्ञापन


पढ़ें : बीवी से परेशान CRPF के जवान ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा...
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी सचिन त्यागी मुरादाबाद में पीएसी में तैनात है। वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ है। आरोप है की रविवार की सुबह करीब चार बजे सचिन मौका पाकर गांव में ही एक महिला के घर में घुस गया। बुरी नीयत से महिला को दबोचकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने सचिन को पकड़ लिया। डायल 100 पुलिस को बुलाकर सिपाही को उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करके उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सचिन का रविवार को ही दोपहर में रिश्ता होने वाला था। परिजन रिश्ते की तैयारी में जुटे थे। सिपाही की इस हरकत से रिश्ता भी नहीं हो पाया। रिश्ता करने के लिए आने वाले युवती के परिजन इस सूचना के मिलने पर रिश्ता करने नहीं आए।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें