फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में ऑक्सीजन, व्हीलचेयर पर मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महामारी में मारामारी: हाथों में ऑक्सीजन...व्हील चेयर पर मरीज
विज्ञापन

मेरठ। व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद अस्पतालों से लेकर प्लांट तक ऑक्सीजन के लिए मारामारी है। शनिवार को अस्पतालों के बाहर हाथों में ऑक्सीजन और व्हील चेयर पर मरीज नजर आए तो कुछ मरीज फर्श पर तड़पते और उनके तीमारदार लाचार दिखे।
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में हाल बेहाल है। न वेंटिलेटर खाली हैं और न ही ऑक्सीजन वाले बेड। भर्ती कराने के लिए लिए मरीजों की तीमादारों को एंबुलेंस में ही घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल ही नहीं, निजी मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट अस्पतालों में मेरठ के अलावा पड़ोसी जिले के मरीजों की भी भरमार है।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के लिए भी ऑक्सीजन की कमी है। ऑक्सीजन प्लांट पर लोगों की लंबी कतारें हैं और वे दोगुने-तीन गुने दामों में सिलिंडर लेने को तैयार हैं। अस्पताल हो या प्लांट, तीमारदारों को जहां ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद दिखती है, लोग स्कूटी, साइकिल, रिक्शा और ठेले में ही लेने पहुंच रहे हैं।
----
कोविड सेंटर बनवा दिए, ऑक्सीजन है नहीं
जिला महिला अस्पताल में 20 बेड गिनती में तो हैं लेकिन ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल में भी कोविड के मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। वैसे 30 बेड हैं। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक हीरा सिंह का कहना है कि प्रशासन ने अभी कोरोना के गंभीर मरीजों को भर्ती करने से मना किया है। इसके अलावा कई और निजी अस्पतालों में भी अभी कोविड-19 शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

-----
'भर्ती हो जाएगा पर ऑक्सीजन नहीं है'
शनिवार को बरेली के एक मरीज को मेरठ तक किसी अस्पताल में बेड नहीं मिला। एक निजी अस्पताल में बेड मिला, मगर उनका कहना था कि अगर ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत होगी तो व्यवस्था नहीं है। आखिरकार उसी अस्पताल में उसको भर्ती कराना पड़ा। उधर, कोविड कमांड सेंटर प्रभारी डॉ. सुधीर ने बताया कि एक मरीज के लिए उन्होंने आठ अस्पतालों में बात की, मगर किसी में भी बेड खाली नहीं मिला।
----
यह भी जानिए
- कोविड अस्पतालों में 1278 बेड पर ऑक्सीजन सिलिंडर, 1027 बेड ऑक्सीजन पाइप लाइन से जुड़े
- मेडिकल में ऑक्सीजन की मांग 12 टन हुई, पहले 150 सिलिंडर लग रहे थे, अब 400 की जरूरत
- 22190.15 घन मीटर ऑक्सीजन की जरूरत के मुकाबले19455 घन मीटर ऑक्सीजन ही उपलब्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें