साकेत जैन मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आज
मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर साकेत का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 25 अप्रैल से शुरू होगा। इसके तहत कोविड नियमों के अनुरूप एक मई तक मंदिर प्रांगण में ही सभी विधान संपन्न कराए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विशाल जैन ने बताया कि श्रीमद् जिनेंद्र 1008 आदिनाथ जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव वैसे तो बहुत धूमधाम से मनाया जाना प्रस्तावित था, मगर कोरोना संक्रमण की वजह से इसे प्रतीकात्मक रूप से संपन्न किया जाएगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में केवल पंचकल्याणक पात्र बनेंगे। वह इसमें भाग ले पाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आम लोगों इससे दूर रहेेंगे। समिति के मंत्री विजय जैन ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे प्रतीकात्मक रूप में घट यात्रा निकाली जाएगी और पात्र भाग लेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए यह यात्रा होगी।
संस्था के उपाध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि पूरे पंचकल्याणक को लेकर केवल साकेत जैन समाज में नहीं अपितु पूरे मेरठ शहर में अति उत्साहित है। आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होने वाले कार्यक्रम में आचार्य श्री प्रदीप शास्त्री पीयूष जबलपुर से पधारे हैं। पंडित कोमल प्रसाद शास्त्री जी कोटा से आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में सूक्ष्म कार्यक्रम कराए जाएंगे।
--